अम्बिकापुर : महोत्सव के लिए संवरने लगा मैनपाट......लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन की होगी बहार - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 3 मार्च 2022

अम्बिकापुर : महोत्सव के लिए संवरने लगा मैनपाट......लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन की होगी बहार



छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। आयोजन स्थल रोपाखार जलाशय के समीप मुख्य मंच की साज-सज्जा, डोम एवं पंडाल निर्माण सहित जगह-जगह आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। मैनपाट महोत्सव मार्च के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है।


    कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मैनपाट महोत्सव की तैयारी जारी है। महोत्सव में लोककला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विविध आयोजन किये जाएंगे। कर्मा, शैला, सुआ नृत्य जैसे लोककला के साथ सरगुजिहा संस्कृति की झलक दिखेगी। महोत्सव में बड़े-बड़े डोम लगाए जा रहे हैं। पानी-बिजली की व्यवस्था, सड़कों की मरम्म्त सहित अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। मैनपाट महोत्सव में इस बार स्थानीय एवं छतीसगढ़ के कलाकारों को भरपूर अवसर मिलेगा। आयोजन स्थल में फूड जोन, मेला, एडवेंचर स्पोर्ट्स विभागीय प्रदर्शनी की धूम रहेगी। मैनपाट के प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ो के बीच से गुजरती सड़क और नयनाभिराम दृश्य के साथ रोमांच और आश्चर्य भरा पर्यटन पॉइंट, उल्टा पानी, जलजली, टाइगर पॉइंट, फिश पॉइंट आदि पर्यटकांे को आकर्षित करेगी। मैनपाट में तिब्बती संस्कृति और जलवायु लोगांे को शिमला का अहसास कराएंगे।

"
"