जशपुर 02 मार्च 2022
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 02 मार्च से 30 मार्च 2022 तक मण्डल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में पूर्वान्ह 9 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक संचालित होगी। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने उक्त परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने एंव आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय उड़नदस्ता दल गठन किया है।
जिसमें जिला स्तरीय उड़नदस्ता के 05 दल का गठन किया गया है। दल क्रमांक 01 में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत को दल प्रभारी बनाया गया है। खाद्य निरीक्षक श्री आलेक टोप्पो, व्याखता श्रीमती प्रतिमा डुगडुग एवं श्रीमती सुमन भगत को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार दल क्रमांक 02 के लिए समाज कल्याण के उप संचालक श्रीमती सुचिता मिंज को दल प्रभारी एवं श्रम पदाधिकारी श्री आजाद पात्रे, व्याख्याता श्री डी.आर.पटेल, श्रीमती अनिता नगेसिया को सदस्य, दल क्रमांक 03 में पशु चिकित्सा सेवा के उप संचालक डॉ जी.एस.तंवर को दल प्रभारी, अंत्यावसायी शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री योगेश कुमार ध्रुव व्याख्याता कुमारी भूमिका बाघव, श्रीमती मनीषा प्रधान को सदस्य, दल क्रमांक 04 के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के श्री एन.के.सिन्हा को दल प्रभारी, सहायक संचालक श्री एम.एस.पैंकरा, व्याख्याता श्रीमती आभा रमन, श्रीमती संध्या बड़ा, दल क्रमांक 05 में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री जे.पैंकरा, व्याख्याता श्री संतोष बंजारे, श्रीमती अरूणा बड़ा, श्रीमती तनुजा सिंह को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार अनुभाग स्तर पर भी दल का गठन किया गया है। जिसमें जशपुर अनुभाग में दल क्रमांक 1 में अनुविभागीय अधिकारी श्री बालेश्वर राम को दल प्रभारी बनाया गया है, व्याख्याता श्री कमलेश्वर टोप्पो, श्रीमती प्रीती सुधा किस्पोट्टा एवं व्याख्याता कुमारी भूमिका बाघव को सदस्य बनाया गया है। जशपुर के दल क्रमांक 2 में प्रभारी तहसीलदार श्री विकास जिंदल, सीईओ जनपद पंचायत श्री प्रेम सिंह मरकाम, व्याख्यता श्रीमती दीप्ति बुनकर, कुमारी आशा एक्का को सदस्य बनाया गया है। विकासखंड मनोरा के दल क्रमांक तीन में प्रभारी तहसीलदार श्री सहोदर राम पैकरा को दल प्रभारी, व्याख्याता श्रीमती मंजूलता टोप्पो, कुमारी मधुरलता बंजारे को सदस्य बनाया गया है।
अनुभाग कुनकुरी में दल क्रमांक एक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रवि राही को दल प्रभारी व्याख्याता श्री पदूमलाल साहू, श्रीमती वंदना प्रधान, श्रीमती जीवनलता कुजूर को सदस्य बनाया गया है। दल क्रमांक दो में नायब तहसीलदार श्री नागेश कुमार तांजय को दल प्रभारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकहित भगत, व्याख्याता कुमारी किरण मिंज, श्रीमती प्रतिमा कुजूर, विकासखंड दुलदुला में दल क्रमांक तीन के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, सीईओ जनपद पंचायत श्री संजय कुमार सिंह, व्याख्याता श्रीमती निर्मला राठौर, श्रीमती भूमि बैरागी को सदस्य, विकासखंड फरसाबहार के दल क्रमांक एक में अनुविभागीय अधिकारी मो. शबाब खान को दल प्रभारी, नायब तहसीलदार श्री ओंकार बघेल, व्याख्याता श्रीमती मधुप्रेमा तिर्की, व्याख्याता श्रीमती रंजीता भारती को सदस्य, फरसाबहार विकासखंड में दल क्रमांक दो के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री कमलेश कुमार मिरी को दल प्रभारी, व्याख्याता कुमारी आस्था अमोनी खाखा, कुमारी महिमा टोप्पो को सदस्य बनाया गया है।
अनुभाग पत्थलगांव के दल क्रमांक एक के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.एस.लाल को दल प्रभारी, नायब तहसीलदार सुश्री जानकी काटले, व्याख्याता श्रीमती रविदान तिग्गा, श्री प्रताप कुजूर को सदस्य, दल क्रमांक दो के लिए तहसीलदार श्री रामराज सिंह को दल प्रभारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री आर.आर.पैंकरा, व्याख्याता श्रीमती सुमन पटेल, श्रीमती मुक्तिलता तिग्गा को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार अनुभाग बगीचा में दल क्रमांक एक के लिए अनुविभागीय अधिकारी सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को दल प्रभारी, नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार मोध्या, व्याख्याता श्री केशव सिंह राठौर, कुमारी दीपिका किण्डो को सदस्य बनाया गया है। दल क्रमांक दो के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री अविनाश चौहान को दल प्रभारी, सीईओ जनपद श्री विनोद कुमार सिंह, व्याख्याता सुश्री बेनेदिक्ता तिग्गा, श्रीमती कल्पना पाण्डेय को सदस्य एवं विकासखंड कांसाबेल में दल क्रमांक तीन के लिए तहसीलदार श्री सूर्यकांत साय को दल प्रभारी, व्याख्याता कुमारी नीतु नागवंशी व श्रीमती प्रेमलता तिग्गा को सदस्य बनाया गया है।

