CG BiG ब्रेकिंग 10 रुपए का भुगतान किया..... खाते से लाखों रुपए कटा..... महिला अधिकारी, मैसेज देखने पर उड़े होश... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

CG BiG ब्रेकिंग 10 रुपए का भुगतान किया..... खाते से लाखों रुपए कटा..... महिला अधिकारी, मैसेज देखने पर उड़े होश...

10 रुपए का भुगतान करते ही रिटायर्ड महिला अधिकारी के खाते से लाखों पार, मैसेज देख उड़े होश

राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठगों ने वृद्ध महिला को अपना शिकार बनाया है। मोबाइल नंबर पोर्ट होने का झांसा देकर रिटायर्ड महिला अधिकारी से लाखों की ठगी की है। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज किया है।


मिली  जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बीएसएनएल से जियो में पोर्ट होने के बाद वैलेडिटी खत्म होने का झांसा देकर पहले 10 रुपए का भुगतान यूपीआई से करने को कहा। अज्ञात आरोपियों के झांसे में आई डॉ.शेषा सक्सेना ने जानकारी देते हुए यूपीआई से भुगतान कर दिया।


इसके बाद ठग ने खाते से दो बार में 99 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने का मैसेज आते ही महिला के होश उड़ गए। तुरंत बैंक फोन कर अपना खाता बंद कराया। इसके बाद एफएसएल की रिटायर्ड संयुक्त संचालक डॉ.शेषा सक्सेना ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

"
"