जशपुरनगर 14 फरवरी 2022
जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु मंगल भवन (सामुदायिक भवन) बगीचा में 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेवसाईट-parivahan.gov.in से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं 16 फरवरी का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर मंगल भवन बगीचा में 16 फरवरी 2022 को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

