मेष : भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है
आज आपका भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस बना रहेगा लेकिन किसी से बातें शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा।
वृषभ : किसी समारोह में आपका सम्मान होगा
आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएँ बनाएंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज किसी समारोह में आपका सम्मान होगा।
मिथुन : परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा
अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
कर्क : छात्रों के लिए आज का दिन सफल रहेगा
परिवार में खुशियां आएंगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफल रहेगा। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
सिंह : आज का दिन अच्छा रहेगा
आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या : लोग आपकी तारीफ करें
आप राजनीति के किसी काम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ताकि लोग आपकी तारीफ करें। यात्रा थोड़ी अधिक होने से आज आप थकान महसूस करेंगे।
तुला : किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा
छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा। आज आप बच्चों की जरूरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश रहेंगे।
वृश्चिक : दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी
दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लव पार्टनर्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से भीआज का दिन अच्छा रहेगा।
धनु : घरेलू सामान खरीदने का प्लान बनाएंगे
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान खरीदने का प्लान बनाएंगे।
मकर : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा
आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज आप व्यापार के लिए किसी बड़े समूह से निपटने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ : आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा
आज आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा। यदि आप कोई कार्य अधिक ऊर्जा के साथ करते हैं तो वह कम समय में पूर्ण हो जाएगा।
मीन : रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे
आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए परिवार वालों से सलाह ले सकते हैं।

