रायगढ़ : कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की वीडियो कॉल पर चर्चा.....समूह के सदस्यों ने बताया आदर्श गौठान चपले में 16 समूह की 160 महिलाए है जुड़ी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

रायगढ़ : कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की वीडियो कॉल पर चर्चा.....समूह के सदस्यों ने बताया आदर्श गौठान चपले में 16 समूह की 160 महिलाए है जुड़ी

 


रायगढ़, 21 फरवरी2022

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अन्तर्गत कार्यो के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन की निगरानी के लिए खरसिया विकास खण्ड अन्तर्गत आदर्श गौठान चपले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से कलेक्टर श्री भीम सिंह ने वीडियो काल के माध्यम से चर्चा किए।


 चर्चा के दौरान महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि चपले में 16 समूह की 160 महिलाए आदर्श गौठान से जुड़ी है। विभिन्न समूहों के सदस्यों द्वारा गौठान के माध्यम से दैनिक उपयोग की वस्तुए जैसे सर्फ , साबुन, फिनाईल, अगरबत्ती, सेनेटरी पैड, गाय, बकरी, मुर्गी, मछली पालन, कोसा धागा निर्माण, हर्बल गार्डन अन्तर्गत तुलसी व लेमन घास, गेन्दा फूल, हल्दी की खेती, वर्मी खाद उत्पादन, फाईल एवं लिफाफा आदि आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन व निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा गौठान परिसर में कैन्टीन का संचालन भी किया जा रहा है। समूह कि महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं को औद्योगिक क्षेत्र तथा स्थानीय बाजार में विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला मुुुख्यालय में बिहान समूह द्वारा संचालित सी-मार्ट में भी उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि आदर्श गौठान चपले को ग्रामीण औद्यौगिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें लोगों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक स्वरोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस दौरान स्व-सहायता समूह कि महिलाओं ने अपनी समस्याओं को कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष रखा। जिसे कलेक्टर द्वारा जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने आजीविका संवर्धन के लिए सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए बिहान टीम एवं शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

"
"