यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले 09 वाहन मालिकों पर की गई चालानी कार्यवाही - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले 09 वाहन मालिकों पर की गई चालानी कार्यवाही

 


 पत्थलगांव की सड़कों में इन दिनों वाहनों को रोड में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी कर रफूचक्कर हो जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे नियमों के अनुसार वाहन चलाने वाले लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन द्वारा चालान काटने की कार्यवाही की गई है।


यातायात प्रभारी मनोज साहू से मिली जानकारी के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 09   लोगो पर चालान की कार्यवाही की गई।


आपको बता दें कि शहर में बेफिक्र ढंग से वाहन रोड के ऊपर खड़ी करके वाहन मालिक दुकानों में सामान लेने चले जाते है। जिसका उन्हें अंदाजा भी नही होता कि आने जाने वाले राहगीर भारी परेशानियों को झेलते है, जिससे आवागमन में बाधा उत्तपन्न होती है। जो कि किसी दुर्घटना को न्यौता देने से कम नही आंका जा सकता है।


ड्राइविग करते वक्त वाहन मालिक अपनी गाड़ीयों के कागजात पूर्ण रखें। नियमों की अनदेखी करने वालो में 3 सवारी बैठा कर वाहन चलाना, सड़को के किनारे अपनी वाहनों को वाहन मालिक द्वारा खड़ी छोड़ जाना जैसे अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालो को यातायात नियमो का पालन करना आवश्यक है। जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

"
"