पत्थलगांव क्षेत्रवासियों को धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले जाने से मिलेगा भरपूर लाभ विधायक रामपुकार सिंह ने का किया शुभारंभ - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

पत्थलगांव क्षेत्रवासियों को धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले जाने से मिलेगा भरपूर लाभ विधायक रामपुकार सिंह ने का किया शुभारंभ


 पत्थलगांव नगरपंचायत के तत्वाधान में विधायक रामपुकार सिंह ने बस स्टैंड स्थित नगरपंचायत कॉम्प्लेक्स में पहुँचकर आज विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का फीता काटते हुए शुभारंभ किया।

मेडिकल स्टोर के उद्घाटन के पश्चात नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि छ.ग. सरकार द्वारा महती योजना के अंतर्गत शुरू की गई इस योजना से क्षेत्र के लोगो को सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा के क्षेत्र में भूपेश बघेल की सरकार ने श्री धन्वंतरि योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को ब्रांडेड कंपनी की गुणवत्तापूर्ण दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है जिसका क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ मिल सकेगा।


    उन्होंने कहा कि लोगों को जेनेरिक दवाओं पर एमआरपी रेट से 56% फीसदी तक की छूट यानि आधे दामो पर दवाई मिल सकेगी, इसी के तहत पत्थलगांव में भी धन्वंतरि जेनरिक दवा का दुकानों में अन्य दुकानों की तरह गुणवत्तापूर्ण रहेगा । उन्होंने कहा कि पत्थलगांव सिविल अस्पताल से 500 मीटर के अंदर ही खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन नगर पंचायत की देख रेख में उनको नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड चौक पर मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। आगामी दिनों में उस दुकान को अस्पताल में ही खोला जाएगा। 


कार्यक्रम का संचालन नगरपंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने किया।

इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री दर्जा विधायक रामपुकार सिंह, माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल , कुलविंदर भाटिया, रामचरण अग्रवाल,मनोरंजन सामंत, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अतुल त्रिपाठी अल्पसंख्यक अध्यक्ष निशामुद्दीन खान, लाला ठाकुर , नपं उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, एसडीएम रामशिला लाल, बीएमओ जेम्स मिंज,सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल, उर्वशी सिंह, पार्षद सतीश अग्रवाल,अशोक गुप्ता, मेरी तिर्की,चमेली कुर्रे, सावित्री सिदार, रमेश तिवारी, सहित बेदराम साहू, रेवा यादव व समस्त सफाईकर्मी और मितानिनों की उपस्थिति रही।

"
"