पत्थलगांव - प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार रविवार को इंदिरा गांधी चौक में पत्थलगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गौरतलब हो कि कल भाजपा शासन काल के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने खुलेआम पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष पुलिसकर्मियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अश्लील गालियां दी है । पूर्व मंत्री का प्रदेश युवा कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है।
इस दौरान ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास कार्यो को तीव्र गति दे रही है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही बचा है जिससे भाजपा बौखला गई है। और अभद्रता पर उतर आई है और पूर्व मंत्री के अभद्रता को भाजपा के आला नेताओ के द्वारा अभद्रता को समर्थन करना भी अशोभनीय है। भारतीय जनता पार्टी अपने आप को संस्कारी पार्टी कहती है क्या यही उनका संस्कार है। पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखे कटाक्ष किये और विपक्ष पर सवाल खड़ा किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला सचिव अतुल त्रिपाठी, युवक कांग्रेस महासचिव रामकिशन यादव, यम सिदार, मोनू सिंह, नरसिंह गिरी, हेमंत चौहान, इस्माइल खान, अमन शर्मा, समीर खान, पंकज लकड़ा माइकल भाटिया,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

