मयाली नेचर पार्क नए साल से ही सुर्खियों में बना हुआ है विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने प्रमोशन करवा मयाली को एक नई पहचान देने कोशिश की मयाली नेचर पार्क समिति में कुछ आवश्यक बदलाव किया गया है जो आने वाले समय मे मयाली को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद बेक ने कहा विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज,डीएफओ श्रीकृष्णा जाधव, एवं एसडीओ श्री नवीन निराला,रेंजर श्री सुरेंद्र होता के कुशल मार्गदर्शन में मयाली नेचर कैम्प प्रतिदिन कुछ नया विकसित करने लगा है समिति का नाम भी हमने अब *नेचर कैम्प प्रबंधन समिति मयाली* किया है इस समिति के सदस्य मेरे अलावा उपाध्यक्ष श्री बंगलेश्वर सांडिल्य, सचिव तबरेज अंसारी व अन्य कार्यकारणी सदस्य अरुण कुमार शर्मा, मनीष लकड़ा, आशीष तिर्की, लालसाय गोप , रेमिस खलखो, दोमनिक मिंज, सहित अन्य हैं !!
मयाली नेचर कैम्प में फिलहाल कई एक्टिविटी हमने बढ़ाई है मयाली नेचर पार्क में पहले सिर्फ बोटिंग होती थी जिसे हमने बढ़ाया है हमने यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए सुविधायें स्विस टेंट, कैम्पेनिंग टेंट बढ़ाया है यहां अब 50 पर्यटक अलग अलग स्थानों में ठहर सकते हैं इसके साथ ही हमने ग्रामीण जीवन दर्शन के लिए मडहाउस का निर्माण किया है जहां आदिवासी पारम्परिक घरों में रहने उनके तंदुरुस्त बीमारी रहित जीवन को करीब से देखने अनुभव मिलेगा साथ ही तीरंदाजी, एयर राइफल शूटिंग, एयर पिस्टल शूटिंग, कैंपिंग टेंट, शतरंज प्रतियोगिता, शूटिंग प्रतियोगिता, का आयोजन समय समय पर किया जाता है इसके अलावा हमने वेज व नॉनवेज के अलग अलग रसोई भी बनाया है जहां हम शुद्धता के साथ स्वादिष्ट भोजन देने तैयार हैं समिति कुछ सदस्यों को गाइड की ट्रेनिंग भी दी है आने वाले पर्यटकों को जशपुर दर्शन मधेश्वर दर्शन, चिरचिरी जल प्रपात, टँगीया चोखाइन प्राकृतिक स्वीमिंगपूल, देशदेखा दर्शन,कराने के लिए हमारे गाइड तैयार हैं आने वाले समय मे हम मयाली को नई दिशा देने प्रयासरत है!!
यू.डी. मिंज कहते हैं समिति का कार्य सराहनीय है जल्द ही मयाली में नए बोट स्पीड बोट, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट , जेटी, सहित अन्य पानी के एक्टिविटी होंगे नेशनल लेबल के एयर राइफल शूटिंग के प्रशिक्षक द्वारा एयर राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग दी जावेगी, इसके साथ ही तीरंदाजी की ट्रेनिंग के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं!!
डीएफओ श्रीकृष्णा जाधव कहते हैं संसदीय सचिव ने जो प्रयास किये हैं वो मयाली को पर्यटन की दिशा में आगे लेकर जाने मील का पत्थर साबित होगा जल्द ही मयाली में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का कार्य शुरू किया जाएगा इसके अलावा मयाली की सुंदरता को निखारने बच्चों के लिए स्वीमिंगपूल,म्यूजिकल वाटर फाउंटेन, कई छोटे वाटर फाउंटेन, बनाया जा रहा है आने वाले समय मे मयाली नेचर रिसॉर्ट्स & पार्क अच्छे से विकसित हो रहा हैं

