जशपुर कलेक्टर ने तंबाकू नियंत्रण की रोकथाम एवं कोटपा एक्ट का गंभीरता से पालन करने के दिए निर्देश..…..स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानो पर धूम्रपान रहित क्षेत्र का पोस्टर लगाने के दिए निर्देश - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

जशपुर कलेक्टर ने तंबाकू नियंत्रण की रोकथाम एवं कोटपा एक्ट का गंभीरता से पालन करने के दिए निर्देश..…..स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानो पर धूम्रपान रहित क्षेत्र का पोस्टर लगाने के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले में तम्बाकू नियंत्रण की रोकथाम एवं कोटपा एक्ट का गंभीरता से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरूक करें। तम्बाकू नियंत्रण के लिए कानून बनाए गए है। इस कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान का सेवन प्रतिबंधित है तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के द्वारा तम्बाकू का क्रय-विक्रय, शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू एवं उसके उत्पाद का विक्रय निषेध है। उन्होंने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे वाले जगहों में येलो लाइन से चिन्हित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यलो लाईन से चिन्हांकित परिसर के आस पास या भीतर तम्बाकू एवं उसके उत्पाद का उपयोग क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया है। और इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार जुर्माना करने के लिए निर्देश दिए है। कलेक्टर ने तंबाकू सेवन पर नियंत्रण हेतु विभाग के माध्यम से प्रचार प्रसार, बैनर पोस्टर सहित मुनादी एवं रैली के माध्यम लोगों को जागरूक करने कहा है। साथ ही स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानों में भी धूम्रपान रहित क्षेत्र का पोस्टर लगाने के लिए निर्देश दिए गए

"
"