छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के अंतिम छोर चांदनी बिहार पुर में आजकल लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति केंद्र केंद्रों के ग्राम पंचायतों में मीटिंग रखा जा रहा है । जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर संगठन बना रहे हैं ।
इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा 2023 के मिशन की तैयारी करते हुए पोलिंग बूथ एवं शक्ति केंद्र पर चर्चा किया जाता है।
आज थाढ़पाथर , नवाटोला, मोहरसोप , खोड़ के शक्ति केंद्रों पर भाजपाइयों ने बैठक संपन्न करते हुए चर्चा किए।
शक्ति केंद्रों की बैठक पर सभी पोलिंग बूथ के 6 सदस्यों की टीम बनाया गय है ।
बुथ अध्यक्ष, वुथ सचिव, बी,एल,ए 2 महिला मोर्चा , युवा मोर्चा , 6 सदस्यों का टीम मिलकर आगामी 27 फरवरी दिन रविवार 11:00 बजे मोदी जी के मन की बात सभी पोलिंग बूथों पर सुनना और बैठक करना संपन्न कराई जाएगी।
जिसमें जिला मंत्री एवं प्रभारी शिव प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल बिहार पुर अध्यक्ष रामेश्वर बैस, भाजपा मंडल बिहार पुर मंत्री विजय कुमार गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुनीत पाठक, महिला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराधा विश्वकर्मा , महामंत्री हमसे लाल जायसवाल, उपाध्यक्ष सिया राम नाई ,कालीचरण, प्रेम लाल विश्वकर्मा, राम चरण, श्याम नारायण राम बिहारी प्रताप सिंह छोटेलाल यादव नर्मदा विश्वकर्मा अरुण यादव राम नारायण यादव राम प्रताप विश्वकर्मा एवं भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा

