निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक अनुपस्थित मिले - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 23 फ़रवरी 2022

निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक अनुपस्थित मिले

सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस. सिंह ने 22 फरवरी 2022 को जिले के विकासखण्ड सूरजपुर के प्राथ.स्वा. केन्द्र बसदेई का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक अनुपस्थित मिले। प्राथ.स्वा. केन्द्र में कोविड वार्ड का निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड भैयाथान के प्राथ.स्वा. केन्द्र सलका, चुनगढी, बतरा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने तथा दवाई की उपलब्धता एवं मरीजों की जांच हेतु लैब में सभी प्रकार के जांच का जायजा लिया तथा ओ.पी.डी. की संख्या एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया। प्राथ.स्वा. केन्द्र बतरा में एमएलटी कार्य पर उपस्थित थी। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी को समय पर अस्पताल पर उपस्थित होने हेतु सख्त निर्देश दिया गया तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी को मुख्यालय पर निवास कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

"
"