जशपुर जिले में 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से किसानों से 1 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

जशपुर जिले में 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से किसानों से 1 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है

 


  • पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों से अधिक धान खरीदी की गई है
  • धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर सुविधा मिलने से जिले के किसान हुए खुश
  • धान विक्रय करने वाले किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद


जशपुरनगर 08 फरवरी 2022

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में 35 धान खरीदी केंद्र के माध्यम से किसानों से धान खरीदी कर ली गई है।


 विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 32,183 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 23,769 किसानों ने सोसायटी में धान बेचा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। धान खरीदी केंद्रों  में किसानों को पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध कराई गई। जिले के किसानों से 1 लाख 54 हजार 181 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों को प्राथमिकता से टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना जांच भी किया गया था।


जिले के दुलदुला विकासखण्ड के करडेगा धान खरीदी केन्द्र में ग्राम डोडीआरा के किसान श्री ओम नारायण यादव ने बताया कि अपना धान बेच दिया है। उन्होंने बताया की करडेगा में उपार्जन केन्द्र खुल जाने से इस क्षेत्र के किसान बहुत खुश हैं और उन्हें किसी भी प्रकार से धान बेचने में समस्या नहीं हुई है। इस प्रकार बगीचा विकासखण्ड के कुर्राेग निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों की सहुलियत के लिए धान खरीदी की तिथि एक सप्ताह और बढ़ाते हुए 7 फरवरी तक धान खरीदी करने का सराहनीय निर्णय लिया था। इस कारण मैं अपना धान सही समय पर बेच पाया। धान विक्रय करने वाले किसानों ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद

"
"