जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, जहा राष्ट्रपति दत्तकपुत्र के आवास भ्रष्टाचार... जिसे एसडीएम के पास पहुंचे पहाड़ी कोरवा क्या लिखें...पढ़ें पूरी खबर... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, जहा राष्ट्रपति दत्तकपुत्र के आवास भ्रष्टाचार... जिसे एसडीएम के पास पहुंचे पहाड़ी कोरवा क्या लिखें...पढ़ें पूरी खबर...

 जशपुर जिले में भ्रष्टाचार की खबरें अब आम हो गई हैं, पर ऐसा भ्रष्टाचार जिसकी आंच में कई गरीब पहाड़ी कोरवा परिवार झुलस रहे हों दिल दहलाने वाली है ।


खबर नवीन तहसील सन्ना क्षेत्र की है, तहसील मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दुर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र अतिविशिष्ट अनुसूचित जनजाति पहाड़ी कोरवा बाहुल्य गांव है कोठी पाठ जो ग्राम पंचायत छिछली(अ) का अधिनस्थ गांव है ।


कोठी पाठ(छिछली अ) में निवासरत पहाड़ी कोरवा समुदाय के- टुहु राम ,रतियो ,मोहना ,पेटला ,एतवारी एवं रतुआ राम का केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अटल आवास के तहत आवास निर्माण स्वीकृत हुआ था और उनके खातों में राशि भी आ गया था पर कुछ दंबगों की मेहरबानी से आज तलक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र झुग्गी झोपड़ियों में जिन्दगी बसर करने को मजबूर हैं ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 10/02/2022 को कोठी पाठ  निवासी पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोग विकासखंड मुख्यालय बगीचा पहुंचे थे और अपने लिए न्याय की उम्मीद के साथ उन्होंने बगीचा एसडीएम महोदया सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को लिखित आवेदन के रुप में अपनी आपबीती बताई है ।


आवेदन में उन्होंने सिधे सिधे अपने ग्राम पंचायत छिछली(अ) के रोजगार सहायक ललित यादव को अपने साथ हुए छल का दोषी ठहराया है ।


आवेदकों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक ललित यादव पिता जगदीश यादव के द्वारा  जो हमलोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था, जिसके निर्माण कार्य को मैं करा दुंगा कहकर प्राप्त राशि को अपने भाई विजय यादव के खाते में अंतरण करा लिया गया और हम भोले भाले पहाड़ी कोरवाओं का विश्वास जितने के लिए आधा अधूरा ईंट जोड़कर छोड़ दिया गया । 


आज कई वर्ष बीत गये पर हमारा आवास आज तक पुर्ण नहीं हुआ ,

हमारे द्वारा जब ललित यादव को मकान निर्माण पुर्ण करने के लिए कहा जाता है तो उसके द्वारा हमेशा टालमटोल किया जाता है, हम सभी बेघर होकर खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती ठंड में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं,  बारिश में हमारी झोपड़ियों में पानी घुस जाता है, जिससे हम बरसात के समय भी रात रात भर बैठ कर रात बिताने को मजबूर हैं ।


लिखित आवेदन पर पहाड़ी कोरवा समुदाय के पिड़ितों ने बड़े मार्मिक तरिके से अपनी आपबीती एसडीएम महोदया को बताई है ।

 

गौरतलब है की ललित यादव के ऊपर पिछले दिनों भी कुंआ निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भी शिकायत की गई थी , प्रशासन इसमें क्या कार्यवाही करती है ये तो सरकार और सरकार के नुमाइंदों को पता है पर ईस तरह राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भोले भाले पहाड़ी कोरवाओं पर अत्याचार कब तक होता रहेगा कब तक भ्रष्टाचार की आंच मे युं झुलसते रहेंगे अतिविशिष्ट पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोग ?


कब प्रशासन गरिबों का हक मारने वाले भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध करेगी कार्यवाही या युं ही हमेशा ठगे जाते रहेंगे गरीब



"
"