मेष : आपका मन दिन भर प्रसन्न रहेगा
आज आपका मन दिन भर प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यवसाय करते हैं, आज आपको अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।
वृषभ : स्वास्थ्य समस्याएं खत्म होंगी
लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं खत्म होंगी। जो छात्र कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
मिथुन : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज के लेन-देन से बचें।
कर्क : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय करते हैं आज उनके व्यापार का विस्तार होगा।
सिंह : आज कुछ नया सीखने को मिलेगा
इस राशि के जो छात्र वाणिज्य क्षेत्र से हैं उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी विषय को समझने में शिक्षकों की मदद मिलेगी।
कन्या : अविवाहित लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
तुला : आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपका आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सहकर्मी आपको बधाई देंगे।
वृश्चिक : अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा
व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है, किसी नए सौदे में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा।
धनु : बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा
आज घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। लवमेट्स को तोहफा मिलेगा, साथ ही बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
मकर : आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। किसी से ली गई सलाह लंबित कार्यों को पूरा करने में कारगर साबित होगी।
कुंभ : दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी
दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए सफलता के नए दरवाजे खुले नजर आएंगे।
मीन : व्यापार में वृद्धि होगी
व्यवसाय करने वालों के व्यापार में वृद्धि होगी। लवमेट्स की ओर से आपको अपनी पसंद का कोई उपहार मिलेगा।

