सरगुजा, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में 9 और रायपुर व दुर्ग संभाग में 10 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

सरगुजा, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में 9 और रायपुर व दुर्ग संभाग में 10 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


छत्तीसगढ़ में मौसम की मार झेल रहे किसानों की चिंता फिर बढ़ने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 व 10 फरवरी को प्रदेश में बस्तर संभाग को छोड़ अन्य सभी संभागों में बारिश की संभावना है. सरगुजा, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में 9 और रायपुर व दुर्ग संभाग में 10 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम अब फिर से करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 48 घंटों का अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है


रायपुर मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में और 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. बारिश के चलते जशपुर, सरगुजा समेत आस-पास के जिलों में शीतलहर की भी संभावना है. बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने कहा गया है. बारिश की संभावना को देखते हुये शासकीय स्तर पर भी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.


ठंड में बारिश से परेशानी


बता दें कि ठंड के मौसम में बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. गौरतलब है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार 2 दिनों तक हुई बारिश ने किसानों की फसल खराब कर दी थी. बारिश के कारण मौसमी बीमारी का खतरा भी बढ़ गया था. इसके बाद बीते जनवरी महीने में भी रायपुर, बिलासपुर और कांकेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई थी, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

"
"