नशेडियो के खिलाफ सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 12 जनवरी 2022

नशेडियो के खिलाफ सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही...

 


संवाददाता विजय कुमार

सरगुजा पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सरगुजा पुलिस ने नशे के खिलाफ दर्जनों कार्यवाही करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है वही आज फिर सरगुजा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नशे के कारोबार में संलिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपी व रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी जेल का प्रहरी है, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया आरोपियों के पास से कुल 3364 नशे की गोलियां और 7 कफ़ सिफर पुलिस ने जप्त किया है,सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 22c के तहत कार्रवाई की जा रही है, वही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया की नशे के इस कारोबार में संलिप्त एक आरोपी जिसका नाम मनीष बंछोर जो केंद्रीय जेल का जेल प्रहरी है जिसे पुलिस ने नशीली दवाइयों का कारोबार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया है,,

"
"