छत्तीसगढ़ में आज 59 हजार 218 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.25 प्रतिशत आज 12 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.25 प्रतिशत है
आज प्रदेश भर में हुए 59 हजार 218 सैंपलों की जांच में से 5476 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के आधे किशोरों का टीकाकरण , अब तक 8.14 लाख बच्चों को लगाया जा चुका टीका 12 जिलों ने दसवें दिन ही पार किया 50 प्रतिशत का आंकड़ा , कुल 22 जिलों में 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा बच्चे लगवा चुके हैं
टीका छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष की आबादी के आधे किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है । इस महीने 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है । प्रदेश के 12 जिले 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा तथा कुल 22 जिले 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा चुके हैं ।
प्रदेश में अब तक आठ लाख 14 हजार 097 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है मुंगेली जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के निर्धारित लक्ष्य के 74 प्रतिशत को टीका लगाया जा चुका है । वहीं राजनांदगांव में 65 प्रतिशत , धमतरी में 64 प्रतिशत ,बेमेतरा और महासमुंद में 62-62 प्रतिशत , बालोद में 58 प्रतिशत , कांकेर में 56 प्रतिशत , दुर्ग में 54 प्रतिशत , गरियाबंद में 53 प्रतिशत , बलौदाबाजार - भाटापारा में 52 प्रतिशत , बिलासपुर में 51 प्रतिशत और रायपुर में 50 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो गया है । प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाया जाना है । सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर - किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं । वर्ष 2005 , 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों को इन केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तक मुंगेली जिले में 35 हजार 910 , राजनांदगांव में 63 हजार 352 , धमतरी में 31 हजार 114 , बेमेतरा में 34 हजार 609 , महासमुंद में 40 हजार 295 , बालोद में 28 हजार 294 , कांकेर में 25 . हजार 534 , दुर्ग में 56 हजार 569 , गरियाबंद में 19 हजार 704 , बलौदाबाजार - भाटापारा में 48 हजार 852 , बिलासपुर में 56 हजार 066 , रायपुर 72 हजार 065 , गौरेला पेंड्रा - मरवाही में दस हजार 162 और दंतेवाड़ा में 8488 किशोरों को टीका लगाया गया है । कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक जांजगीर - चांपा जिले में 49 हजार 675 किशोरों को , कबीरधाम में 26 हजार 762 को , कोंडागांव में 16 हजार 812 , रायगढ़ में 39 हजार 911 , कोरिया में 16 हजार 670 , सूरजपुर में 20 हजार 126 , बलरामपुर - रामानुजगंज में 18 हजार 828 , जशपुर में 20 हजार 702 , बस्तर में 19 हजार 212 , सरगुजा में 19 हजार 157 , कोरबा में 25 हजार 392 , सुकमा में 4126 , बीजापुर में 3747 तथा नारायणपुर में 1933 किशोर - किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है ।

