15 जनवरी को कुल 1278 लोगों को कोरोना टेस्ट किया गया, कुल 145 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए गए जशपुर जिले में पॉजिटिव संख्या की अब तक कुल 28866 हो गए हैं आपको बताा देंं, सक्रिय मरीजों की संख्या 1027 हैं, 15 जनवरी को स्वास्थ्य 185 लोग हुए हैंं। जिले में अधिक मामला पत्थलगांव 41 मरीज संक्रमित मिले। जशपुर शहरी क्षेत्र में 30, ग्रामीण क्षेत्र लोदाम में 12, मनोरा 8, दुलदुला में 1, बगीचा में 1, कुनकुरी में 27, कांसाबेल में 10, फरसाबहार में 15 लोग संक्रमित मिले हैं।
कोरोना मापदंड का गंभीरता से पालन करते हुए लोगों मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है
जशपुर जिला कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैदल मार्च करके लोगों एवं व्यापारियों को मास्क पहनने एवं कोरोना से बचाव हेतु कोरोना मापदंड का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुकान के बाहर ज्यादा भीड़ भाड़ निर्मित न होने पाए इसका भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है और लोग मास्क लगाकर ही दुकान में प्रवेश करेगें इस गंभीरता से पालन करवाने के लिए कहा गया है।

