छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी करके 19 जुआरियों को पकड़ा....2,35,000 रूपये और 14 मोटरसाइकिल19 मोबाइल भी जप्त किया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 16 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ पुलिस ने घेराबंदी करके 19 जुआरियों को पकड़ा....2,35,000 रूपये और 14 मोटरसाइकिल19 मोबाइल भी जप्त किया


 बलौदाबाजार-बिलाईगढ़ क्षेत्र के जंगल क्षेत्रों में लगातार बड़े रूप में जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। दिनांक 15.01.2022 को थाना बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसुला जंगल में चल रहे जुआ मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। उक्त कार्रवाई श्री पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरीक्षक अरुण साहू, निरीक्षक आशीष राजपूत के सांथ थाना गिधौरी, कसडोल, बिलाईगढ़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा संपादित किया गया। यह सभी जुआड़ी प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में एकत्र होकर जुआ खेलते थे।


इस संबंध में पुख्ता जानकारी संकलित कर पुलिस टीम द्वारा चारों दिशाओं से घेराबंदी करते हुए, सजगता पूर्वक ग्राम खुरसुला जंगल में जुआ रेड की कार्यवाही किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से जुआड़ियों को भागने का मौका ही नहीं मिला एवं एक साथ कुल 19 जुआरियों को धर दबोचा गया। इस कार्रवाई में कुल ₹2,35,000 नगद एवं ताश पत्ती के साथ जुआड़ियों के 14 मोटरसाइकिल और 19 मोबाइल भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्र. 12/2022 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


जुआरियों के नाम


  1. विजय खूंटे पिता श्याम कुमार खूंटे उम्र 23 वर्ष ग्राम चूरेला थाना भटगांव
  2. गंगाधर पिता सुखनंदन टंडन उम्र 43 वर्ष ग्राम मटिया थाना गिधौरी
  3. लच्छराम भास्कर पिता अनंदराम उम्र 53 साल ग्राम देवरबोड थाना बिलाईगढ़
  4. भगवानदास पिता नानदाऊ चंद्रा उम्र 31 साल ग्राम चिकनीडीह थाना भटगांव
  5. बलराम पिता भूखन लाल चंद्रा उम्र 36 साल ग्राम चिकनीडीह थाना भटगांव
  6. सतीश साहू पिता राधेश्याम उम्र 27 साल ग्राम नगरदा थाना बिलाईगढ़
  7. मनोज पिता भेषराम जायसवाल उम्र 30 साल ग्राम भंडोरा थाना बिलाईगढ़
  8. परदेसी पिता श्याम मनोहर जायसवाल उम्र 36 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
  9. उत्तरा कुमार पिता जगनथिया मारकंडेय उम्र 34 वर्ष ग्राम देवरबोड थाना बिलाईगढ़
  10. मोहनसाय पिता कलाराम साहू 42 वर्ष ग्राम बांस उरकुली थाना बिलाईगढ़
  11. नेमीचंद पिता गणेश राम डडसेना उम्र 23 वर्ष ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
  12. रामेश्वर कुमार पिता धनीराम डडसेना उम्र 27 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
  13. मनोज कुमार पिता राम कीर्तन राकेश उम्र 27 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
  14. राजेश कुमार पिता छत राम जायसवाल उम्र 48 साल ग्राम पुरगांव थाना बिलाईगढ़
  15. सियाराम पिता मनबोध यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम गिरवानी थाना भटगांव
  16. राजा बाबू पिता भुरवाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम कोटियाडीह थाना गिधौरी
  17. दूजराम पिता लखुराम खुराना उम्र 38 साल ग्राम जमगहन थाना भटगांव
  18. ईश्वर पिता चैतूराम लहरे उम्र 36 साल ग्राम धाराशिव थाना बिलाईगढ़
  19. मुकेश धोबी पिता मनहरण धोबी 42 वर्ष वार्ड नंबर 12 शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा

"
"