मेष : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई अच्छा उपहार देंगे।
वृषभ : बड़ों का प्यार मिलेगा
ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बड़ों का प्यार मिलेगा।
मिथुन : लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल
लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा।
कर्क : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए
आप कुछ नई तकनीक सीखने का भी प्रयास करेंगे और उसमें सफल होंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। बच्चों की सफलता पर आप गर्व महसूस करेंगे।
सिंह :बिजनेस के लिए दिन बढ़िया
किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया।
कन्या: आपकी दोस्ती और मजबूत होगी
दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे, जिससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। अचानक आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता
तुला : आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी
आज आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी।
वृश्चिक: रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे
आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
धनु : मन को शांत रखना चाहिए
परिवार वालों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। किसी भी कार्य को करते समय मन को शांत रखना चाहिए।
मकर: मेहनत का फल जरूर मिलेगा
कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
कुंभ: आज आपका दिन सामान्य रहेगा
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की योजना बनाएंगे। ऑफिस का काम पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मीन: व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करेंगे
आप अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को घर के कामों को पूरा करने में समय लगेगा। अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

