10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 16 जनवरी 2022

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती

बीएसएफ ट्रेड्समैन (महिला और पुरुष) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

2788 पदों पर होगी भर्तियां

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन (महिला और पुरुष) के विभिन्न पदों नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2788 है। इनमें 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं, 137 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती केलिए आवेदन की प्रक्रिया आज 15 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होन के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

यहाँ से करें आवेदन - क्लिक करें


महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी, 2022

2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 28 फरवरी, 2022

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होना जरूरी है। वहीं, 2 वर्ष का अनुभव या किसी आईटीआई से संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का कोर्स करना आवश्यक है। आवेदक की आयु-सीमा 1 अगस्त, 2021 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिततम 23 वर्ष होनी जरूरी है। अन्य जरूरी योग्यता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें

"
"