जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार,ग्राउंडजीरो ई न्यूज के संपादक सम्मानीय विश्वबंधु शर्मा की तबियत पिछले तीन दिनों से बेहद खराब थी जिन्हें बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल जशपुर से रांची के राज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।यहाँ हार्टअटैक के बाद उपचार के दौरान उन्होंने आज अंतिम सांसे लीं।उनके दुखद निधन से समूचा जशपुर दुखित है पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
विभिन्न समाचार पत्रों,साहित्य,कला व पत्रकारिता के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में विश्वबंधु शर्मा ने कर्मठता की मिसाल पेश की है।संवेदना एक सार्थक पहल की अलख जगाने वाले और हमेशा परोपकारी कार्यों के लिये तत्पर रहने वाले विश्वबंधु शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे।
आज रात्रि उनका पार्थिव शरीर जशपुर लाया जाएगा बुधवार को जशपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।विभिन्न संगठनों ,जन प्रतिनिधियों ,पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा विश्वबंधु शर्मा जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है।
CM भूपेश बघेल ने अपने Twitter पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

