जशपुरनगर : जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

जशपुरनगर : जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है

 



जशपुरनगर 31 दिसम्बर 2021

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 जनवरी 2022 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत् दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, शनिवार को प्रथम पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, द्वितीय पाली प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक किया गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 3.45 बजे तक तथा शनिवारी को प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक समय में परिवर्तन किया गया है।

"
"