छत्तीसगढ़ में रोजाना बढ़ते आंकड़ा कोरोना के नए मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर ने गाईडलाइन जारी करके कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथी दुकानदारों के लिए विशेषतौर पर निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आदेश में यह भी बताया है कि एक स्थान पर दो से अधिक कोरोना मरीज मिलने पर उस जगह का कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। इसी दौरान कुछ गतिविधियां बंद रहेंगे।

