पत्थलगांव में कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के 137वे स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

पत्थलगांव में कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के 137वे स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया


पत्थलगांव के हरियाणा पंचायती धर्मशाला में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान यहां उपस्थित कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम देश के महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने मंच का संचालन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई है, इस क्रम में आज सभी कार्यक्रम के सहभागी बने।


इस मौके पर छ.ग. शासन गौसेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, कुलविंदर भाटिया, राजेन्द्र अग्रवाल, रामचरण अग्रवाल, मनोरंजन सामंत, रामचन्द्र गुप्ता,  ललित शर्मा,  अंकित शर्मा(गोलू), पंकज लकड़ा, धर्मेंद्र साहू , मेरी तिर्की, रितु टोप्पो, मिथलेश कुजूर, गोवर्धन पटेल, रामलाल एक्का समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकगण मौजूद रहे।

"
"