जशपुर कलेक्टर ने जशपुर के बोकी, आरा, कुनकुरी के महुवाटोली और दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण........! वर्षा से धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कवर से ढंकने के दिए निर्देश - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

जशपुर कलेक्टर ने जशपुर के बोकी, आरा, कुनकुरी के महुवाटोली और दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण........! वर्षा से धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कवर से ढंकने के दिए निर्देश

 


डीओ काटकर गंभीरता से धान उठाव करने के लिए कहा गया है

जशपुरनगर 30 दिसम्बर 2021

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के बोकी, आरा, कुनकुरी विकासखण्ड के महुवाटोली और दुलदुला के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके धान की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक और खाद्य अधिकारी को बारिस के पानी से धान को सुरक्षित बचाने के लिए कैप कवर और त्रिपाल से धान को अच्छे से ढ़कने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति वर्षा की पानी से धान भिगना नहीं चाहिए इसका ध्यान रखें और सारी व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होंने डीओ काटकर धान का गंभीरता से उठा करने के लिए भी कहा है।

    कलेक्टर ने सभी खरीदी केन्द्रो के नोडल अधिकारियों को भी अपने-अपने धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही मौसम को देखते हुए वर्षा के पानी से धान को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

    कलेक्टर ने धान खरीदी की जानकारी, धान उठाव की स्थिति, कैप कवर की उपलब्धता, स्टेकिंग, पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

"
"