छत्तीसगढ़ में आज 23 हजार 767 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.45 प्रतिशत प्रदेश के 14 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आज 29 दिसम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.45 प्रतिशत है ।
आज प्रदेश भर में हुए 23 हजार 767 सैंपलों की जांच में से 106 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
• प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है ।
• प्रदेश में आज 29 दिसम्बर को 14 जिलों बेमेतरा , बलौदाबाजार , महासमुंद , गरियाबंद , मुंगेली , गौरेला पेंड्रा - मरवाही , सरगुजा , कोरिया , बलरामपुर , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , सुकमा , नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है । बालोद , जशपुर , बस्तर एवं कांकेर से 01-01 , कबीरधाम एवं धमतरी से 02-02 , दुर्ग एवं कोरबा से 03-03 , सूरजपुर से 04 , राजनांदगांव से 05 कोरोना संक्रमित पाए गए ।

