छत्तीसगढ़ में आज 22 हजार 699 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.30 प्रतिशत प्रदेश के 19 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं है
आज 28 दिसम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.30 प्रतिशत है । आज प्रदेश भर में हुए 22 हजार 699 सैंपलों की जांच में से 69 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
• प्रदेश में आज 28 दिसम्बर को 19 जिलों राजनांदगांव , बालोद , बेमेतरा , कबीरधाम , धमतरी , महासमुंद , गरियाबंद , कोरबा , मुंगेली , गौरेला - पेंड्रा - मरवाही , सरगुजा , कोरिया , बलरामपुर , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , सुकमा , कांकेर , नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है बलौदाबाजार एवं बस्तर से 01-01 , सूरजपुर से 04 जशपुर से 05 कोरोना संक्रमित पाए गए ।

