ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राशिफल 01 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राशिफल 01 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं.



मेष : आपको व्यापार में सफलता अवश्य मिलेगी

आज का दिन लाभ लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आपको व्यापार में सफलता अवश्य मिलेगी।


वृषभ : आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे

पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात हो सकती है। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।


मिथुन : मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

आज किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप उनके कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे।


कर्क : शादी के योग बनेंगे

कानूनी मामले से आज आपको राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं, जल्द ही शादी के योग बनेंगे।


सिंह : अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी

विद्यार्थियों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए काफी प्रभावशाली साबित होगा।


कन्या: आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी

आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।


तुला : करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे

छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। पुरानी कंपनी में इंक्रीमेंट का ऑफर भी मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।


वृश्चिक : आज का दिन अच्छा रहने वाला है

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप आज दवा या सौंदर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करते हैं तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा।


धनु : आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी

आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आज कोई बात आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। वाणी पर संयम रखें। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे


मकर: आज के दिन ठंडी चीजें खाने से बचें

लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सभी रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आज के दिन ठंडी चीजें खाने से बचें।


कुंभ : कार्यों की सूची बनाकर काम करें

व्यावसायिक समस्याओं के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा कि आप पहले अपने कार्यों की सूची बनाकर काम करें, लाभ होगा।


मीन : किसी करीबी से मुलाकात होगी

आज किसी समारोह में किसी करीबी से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।

"
"