नवरात्र पर्व के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा दिये गए निर्देश पर पत्थलगांव के जशपुर मार्ग व अम्बिकापुर मार्ग पर धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

नवरात्र पर्व के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा दिये गए निर्देश पर पत्थलगांव के जशपुर मार्ग व अम्बिकापुर मार्ग पर धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा...

 


पत्थलगांव - नवरात्र के पर्व को ध्यान पर रखते हुए पत्थलगांव शहर के जशपुर रोड़ और अम्बिकापुर रोड़ पर उड़ती धूल से राहत के लिए पत्थलगांव के नगर पंचायत द्वारा दोनों मार्गो पर पानी का छिड़काव किया जा रहा।

जशपुर कलेक्टर के निर्देश के बाद दोनों सड़क पर पानी का छिड़काव नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। जिससे लोगों को धुल से कुछ राहत मिली है।  

बता दें कि नवरात्र होने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा पानी का छिड़क़ाव नही होने से शहरवासी व माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को धूल की समस्या से जूझना पड़ रहा था। 

जहां पत्थलगांव के दौरे पर आए जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल से स्थानीय पत्रकारों ने समस्या को अवगत कराया था।  जहां कलेक्टर ने तत्काल नगर पंचायत सीएमओ को शहर के दोनों मार्गो पर सुबह शाम पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिये है। जिसके बाद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। 

हालांकि सुबह शाम पानी का छिड़क़ाव किए जाने के बाद भी दोपहर में भारी धूल की समस्या जस की तस बनी रहती है।  वही दोपहर में शहरों में धूल के फब्बारे उड़ते रहते है।

"
"