पत्थलगांव- पत्थलगांव श्री रामरक्तदान समिति के सदस्य पुरुषोत्तम(गुड्डू) यादव निवासी खरकट्टा की माता श्रीमती औरनो बाई यादव की एक किडनी में इन्फेक्शन हो गया था जिन्हें अम्बिकापुर होलीक्रॉस अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने मरीज के लिए 2 से 3 यूनिट A+Positive ब्लड की व्यवस्था करने को कहा मरीज का A+Positive ब्लड था। और मरीज महिला के पुत्र गुड्डू ने कुछ दिन पहले ही अपने मित्र के पापा को अपना ब्लड रक्तदान किया था। आज समय ऐसा आया कि उनकी मां के लिए उनको ब्लड नहीं मिल रहा था।
इस दौरान कांसाबेल (टाँगर गाँव) जय सूर्या सिंगार पिता-स्व. सुधीर सिंगार को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गवाय नि:स्वार्थ भाव से 100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय कर ब्लड डोनेट किया।
उन्होंने कांसाबेल से अम्बिकापुर अस्पताल पहुंच कर अपना बहुमूल्य A+Positive ब्लड रक्तदान कर एक नेक व महान व्यक्तित्व का परिचय दिया।
उक्त जानकारी पत्थलगांव के समाजसेवी युवा रामकिशन यादव ने दी।

