छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड / बी.एड / एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। दशहरा अवकाश दिनांक 13.10.2021 से 16.10.2021 तक कुल 04 दिन रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 02.11.2021 से 06.11.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 24.12.2021 से 28.12.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा। 

वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01.05.2022 से 15.06.2022 तक कुल 46 दिन रहेगा। इस तरह दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन में कुल 60 दिन अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेश सिंह राणा ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद् द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड / बी.एड / एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।

"
"