पत्थलगांव ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कापू में चैतन्य देवियों की झांकी देखने को उमड़ी भीड़.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

पत्थलगांव ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कापू में चैतन्य देवियों की झांकी देखने को उमड़ी भीड़..



 पत्थलगांव- प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पत्थलगांव के तत्वाधान में कापू में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है।  देवियों की झांकी संस्था की ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा किया गया है । सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी नीलू बहन साथ में थी सुकृता वाहन और साथ में थी रुकमणी बहन, शीतल भाई, लक्ष्मी वहन, सुकृता बहन, कांताबाई सहित अन्य बहनो ने देवियों के रूप में झांकी प्रस्तुत की हुई थी । यह बाल ब्रह्मचारी बहने हैं जो तपस्या मे रहते हैं और अपने जीवन को ईश्वरी सेवा में समर्पित किए हुए हैं ,यह एक परमपिता परमात्मा शिव की याद में रहकर राज्योग के नित्य अभ्यास के कारण एकाग्रता का ऐसा सुंदर समावेश देवियों की चैतन्य झांकी में देखने को मिल रहा है। अधिक संख्या में आकर यह तपस्वीरत ब्रह्माकुमारी बहने रोज राजयोग का अभ्यास करती हैं और इसी उद्देश्य से इस चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन इन्होंने किया है कि हम सभी यदि अपने जीवन में राजयोग को स्थान लेंगे तो हमारे जीवन से तनाव डिप्रेशन व शांति दुख यह सब खत्म हो जाएगा। साथ ही एकाग्रता की शक्ति बढ़ेगी जीवन में सुख शांति आएगी पवित्रता आएगा जिससे जीवन जो है वह भरपूर आनंद में हो जाएगा ।  


ब्रम्हाकुमारी बहनो ने बताया कि सभी लोग बस स्टैंड के पास  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र  पर आकर के राजयोग का अभ्यास सीख सकते हैं इसके लिए सात दिवसीय निशुल्क कोर्स कराया जा रहा है ।  यहां ज्ञान हर वर्ग के लिए है हर वर्ग की शिक्षा ले सकते हैं और हर बार अवश्य मिलता है ।


यह चैतन्य देवियों की झांकी 10/ 10/ 2021 से लेकर 14 अगस्त 2021 को सायं कालीन 6:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रतिदिन जारी रहेगी ।

"
"