पत्थलगांव- नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर काड़रो क्षेत्र के ग्रामीण विधायक रामपुकार सिंह को ज्ञापन सौपने पहुंचे - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

पत्थलगांव- नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर काड़रो क्षेत्र के ग्रामीण विधायक रामपुकार सिंह को ज्ञापन सौपने पहुंचे

 


नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर काड़रो क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे पत्थलगांव विधायक रामपुकार के निवास.

पत्थलगांव- नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर काड़रो क्षेत्र के ग्रामीण विधायक रामपुकार सिंह को ज्ञापन सौपने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत काड़रो से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम लुड़ेग में एकमात्र आ.जा. सेवा सहकारी समिति स्थापित है।


जिसके कारण आसपास के ग्रामों के पंजीकृत किसानों को समय पर खाद बीज, व उपार्जित धान को सही समय पर बिक्री करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा सहकारी समिति का क्षेत्र बड़ा एवं गांव की संख्या अधिक होने के कारण किसानों का उपार्जित धान की धुलाई में 1 से 2 माह का समय लग जाता है।


जिससे अधिक संख्या में किसान समिति में धान विक्रय के लिए आते हैं साथ ही बेचने के लिए लाए जाने वाले धान की मात्रा अधिक होने से अंतिम दिन तक बड़ी मात्रा में धान की खरीदी होती रहती है। कई बार लुड़ेग समिति में अव्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।

किसानों की समस्या को देखते हुए काड़रो गांव ने नए आ.जा सेवा सहकारी समिति खोले जाने की गुहार लगाई गई है।


इस दौरान काड़रो, कुकर गांव मुड़ाबहला , खाड़ामाचा ,हरदीझरिया ,बिरिमडेगा , बगईझरिया छातासरई ,महेशपुर बंधनपुर ,कुकरीचोली ,मठपहाड़ क्षेत्र के किसान मौजूद थे, विधायक रामपुकार सिंह ने ग्रामीणों की मांगो को जायज़ ठहराते हुवे शासन के समक्ष उनकी मांग रखते हुवे हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।



ग्रामीणों ने बताया की काड़रो में नये धान खरीदी केंद्र खोलने से लुड़ेग केंद्र का भार कम होगा किसान समय पर सरलता पूर्वक अपना धान आसानी से बिक्री कर सकेंगे इसीलिए आगामी सीजन में धान खरीदी केंद्र ग्राम काड़रो में खोलने की मांग की गई है।

"
"