चिटफंड कंपनी में फंसी रकम निकालने मशक्कत कर रहे निवेशक,आरती सिंह ने किया अंतिम तिथि बढाने की मांग
पत्थलगांव -चिटफंड कंपनियों में ठगी के शिकार हुए निवेशकों की भीड़ रुपये वापसी के लिए आवेदन जमा करने वालो की भारी भीड़ तहसील कार्यालय में मौजूद है । आज दोपहर में ही करीब दो हजार से अधिक आवेदकों की भारी भीड़ होने से तहसील कार्यालय में भारी अव्यवस्था देखि जा रही है आज सुबह से चिटफंड कंपनियों के शिकार हुए निवेशकों की भीड़ शहर व ग्रामीण समेत आसपास के पड़ोसी जिले के गांवों से पहुंची। काउंटर में आवेदन जमा करने भीड़ लगी रही। दिन भर आवेदन जमा करने का सिलसिला जारी रहा। पत्थलगांव में चिटफंड कंपनियों के ठगी के शिकार हुए निवेशकों की भारी भीड़ को देखते हुवे
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एव जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रुपये वापसी के लिए आभार जताया।
फिर आवेदन जमा करने के लिए शहर व गांवों के निवेशकों के लिए निर्धारित 20 अगस्त तक के समय में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है, ताकि सभी पीड़ित निवेशक आराम से जिला प्रशासन के बनाए गए जमा काउंटरों में आवेदन जमा आसानी से कर सके।श्रीमती सिंह का कहना है की प्रभावितों को आवेदन जमा करने किसी तरह की परेशानियों का सामना करना न पड़े। क्योंकि पहले से ही ये सभी अपने हजारों रुपये खो चुके हैं।



