पत्थलगांव- पत्थलगांव क्षेत्र में सामाजिक सेवा के साथ जन जागरूकता के सभी अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा पत्रकार श्री जितेंद्र गुप्ता को ओबीसी OBC महासभा की ओर से पत्थलगांव ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
बता दे कि युवा पत्रकार जितेन्द्र गुप्ता के मनोनीत होने पर ओबीसी महासभा और शुभचिंतको ने खुशी जाहिर की है।
ओबीसी महासभा के द्वारा उन्हें ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी सदस्यों सहित उच्च अधिकारियों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि जो दायित्व मुझे दिया गया है। उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा एवं पिछड़ी जातियों की बातों को उच्च स्तर पर ले जाकर उन्हें जो भी परेशानियों हो रही है उसे वे शासन प्रशासन को अवगत कराएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ओबीसी महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकर्ताओं को पदभार देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ.जे.आर यादव ने कहा कि हमें आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वाश हैं की जिस तरह सार्वजनिक जीवन मे लोगो के हितों के कार्य कर रहे है। उसी तरह समर्पण भाव से अनुशासित होकर ईमानदारी की राह पकड़कर एवं पारदर्शिता के साथ सभी पिछड़ा वर्ग समाज के कल्याण के लिए सामंजस्य बनाकर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे। पिछड़े वर्ग की स्थिति बेहतर करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस मौके में जितेंद्र गुप्ता की नियुुक्ति होने पर उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें बधाई की कतार लग गयी
साथ ही मोहन यादव, नीरज अग्रवाल, नीरज गुप्ता, जगेस्वर यादव, सन्तोष तांडे, शक्तिनाथ मिश्रा, श्यामनारायण गुप्ता, बरसाय पैंकरा, लीलाम्बर यादव, मुकेश अग्रवाल, खेमसागर यादव, तीर्थराज, हेमलाल पटेल, जतिन अग्रवाल, खगेस्वर, लक्ष्मण, मिथलेश गुप्ता, व दिपेश रोहिला सहित अन्य साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


