सावन महीने के पावन अवसर पर आज शुभ सोमवार को किलकिलेश्वर धाम में महाकाल के दर्शन को भक्त हुए व्याकुल... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 16 अगस्त 2021

सावन महीने के पावन अवसर पर आज शुभ सोमवार को किलकिलेश्वर धाम में महाकाल के दर्शन को भक्त हुए व्याकुल...




किलकिला(पत्थलगांव)- इस सावन महीने के पावन अवसर पर आस-पास के गांव व दूरदराज के शहरों से आये भोले भक्तों की आस्था व श्रद्धा में कोई भी कमी देखने को नही मिली है।


बता दें कि पत्थलगांव से 9 कि.मी. की दूरी पर स्थित  किलकिलेश्वर धाम में आज सावन के शुभ सोमवार पर सुबह से ही भक्त नदी से जल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक कर पुष्प चढ़ाकर अपनी इच्छा को पूर्ण करने की कामना करते है।


इस दौरान मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ के भजनों की धुन के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लोग घंटों से लंबी कतारों में लगे होते हैं।


भक्तों का कहना है कि इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा से बहुत ही सुख,समृद्धि, और लाभ की प्राप्ति होती है। यहां आस-पास के वातावरण बहुत ही मनमोहक है 

जिससे भक्तगण एक-एक कर सभी मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करते हैं और पूजा की सामग्री के लिए जैसे नारियल फल फूल बेल पत्ता इत्यादि की व्यवस्था मंदिर में ही कुछ दुकानों के माध्यम से प्राप्त हो जाती है ताकि दूरदराज से यहां आए हुए शिव भक्तों को परेशानी ना झेलनी पड़े।

"
"