पत्थलगांव।महिला बाल विकास के सभा कक्ष में पत्थलगांव क्षेत्र में दो करोड़ की राशि से दर्जनों सीसी सड़क मुख्यमंत्री सुगम सड़क के तहत का सामूहिक भूमि पूजन कार्यक्रम पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

पत्थलगांव।महिला बाल विकास के सभा कक्ष में पत्थलगांव क्षेत्र में दो करोड़ की राशि से दर्जनों सीसी सड़क मुख्यमंत्री सुगम सड़क के तहत का सामूहिक भूमि पूजन कार्यक्रम पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ

 


करोड़ो के सीसी सड़क का विधायक रामपुकार सिंह ने किया भूमिपूजन

जशपुर जिले के पत्थलगांव महिला बाल विकास के सभा कक्ष में पत्थलगांव क्षेत्र में दो करोड़ की राशि से दर्जनों सीसी सड़क मुख्यमंत्री सुगम सड़क के तहत का सामूहिक भूमि पूजन कार्यक्रम पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के हाथों सम्पन्न हुआ।इस दौरान विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि छग के मुखिया ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क के जरिये युवाओ को ग्रामीण विकास की कड़ी से जोड़ दिया है, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत अभी और नए कार्यो की स्वीकृति मिलनी है उन्होंने सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक युवाओ से निवेदन किया कि अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की सूची बनाकर उन्हें उपलब्ध कराए, उन्होने कहा कि सभी का प्रस्ताव भेजा जाएगा।




 गौ सेवा आयोग सदस्य  शेखर त्रिपाठी ने कहा कि कापू, कांसाबेल एवं पत्थलगांव क्षेत्र के विकासखण्ड में पिता तुल्य आदरणीय विधायक रामपुकार सिंग विकास के लिये कृतसँकल्पित है,इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत नए नए युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंग ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सशक्तता के साथ पूर्ण करने मेरे पिता श्री रामपुकार सिंह ने निरन्तर प्रयासरत है, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पत्थलगांव क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के सभी सार्वजनिक स्थल तथा भवन को प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बारहमासी पहुंच मार्ग का निर्माण कर जोड़ा जाएगा। इससे शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचने में लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं के आर्थिक रूप से सृदृढ़ करने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु यह योजना लाये है।माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल ने कहा कि जब से छग में कांग्रेस की सरकार बनी है विकास की गंगा बह गई है, स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पत्थलगांव क्षेत्र विकास की नई गाथा गढ़ रही है, इसी क्रम में पत्थलगांव तहसील में 12 पंचायत में लगभग 2 करोड़ के कार्य मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर पत्थलगांव एसडीएम चेतन साहू, कुलविंदर भाटिया,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नाजिर साय,जिप सदस्य बुधियारीन सोनी,रत्ना पैंकरा, हरगोविन्द अग्रवाल,मनोरंजन सामन्त,ललित शर्मा, रवि जायसवाल, समस्त नव ठेकेदार एवं पीडब्ल्यूडी ईई पी गुप्ता,लोनिवि कर्मचारी मौजूद थे।

"
"