दो दिनों से गायब हुए व्यक्ति की घरजियाबथान डैम में तैरती हुई मिली लाश..
जशपुर- पत्थलगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान डैम में सोमवार को स्थानीय लोगों ने एक शव तैरता हुआ देखा. लोगों ने इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी.
इधर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को डैम से बाहर निकाला. शव की पोस्टमार्टम के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेज दिया है । मृतक की पहचान पत्थलगांव क्षेत्र के घरजियाबथान भंडारीपारा बस्ती निवासी बजरु किंडो के 40 वर्षीय पुत्र नीलम किंडो के रुप में की गई.
जो कि 7 अगस्त से ही घर से गायब हुआ था. जहाँ स्वजनों द्वारा दो दिनों से इधर उधर तलाश किया जा रहा था । इसी बीच सोमवार को डैम में एक उपलाते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
पुलिस ने जशपुर से एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी । सूचना पर पहुंची टीम ने शव को निकाला । जहां परिजनों ने उसे पहचान लिया । आशंका जताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति डैम के नजदीक शौच करने आया था । जहाँ पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति की डूबने से मौत हुई होगी ।
हालांकि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है...


