पत्थलगांव पुलिस की बड़ी सफलता, 16 मोटर सायकिल बरामद,6 चोर एवं 4 खरीददार गिरफ्तार..... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 9 अगस्त 2021

पत्थलगांव पुलिस की बड़ी सफलता, 16 मोटर सायकिल बरामद,6 चोर एवं 4 खरीददार गिरफ्तार.....



पत्थलगांव पुलिस मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पाली डीह का आर्यन यादव दीवानपुर का राजेश यादव , मंटू नट,शिवम् नट, पतरा पाली का अजित कुजुर,ग्राम जगडा का मिथुन एक्का,रोशन एक्का सभी लोग गैंग बनाकर सिलसिलेवार तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं तथा ग्राहक ढूंढ़कर चोरी की बाइक को आस पास के एरिया में खपाते है ।


सूचना पर थाना पत्थलगांव से टीम गठित किया गया तथा संदेहियों को अलग अलग जगह से टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर गैंग बनाकर बाइक चोरी करना स्वीकार किए जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर 16 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले 04 ग्राहकों ललित यादव निवासी दिवानपुर,प्रदीप यादव निवासी पीठा आमा ,देवेन्द्र नाथ सिंह निवासी घरघोड़ा,महावीर सोनवानी निवासी घरघोडा के कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ धारा 411 भा द वी के तहत कार्यवाही की जा रही है ।आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03,04,05,06,07,08,09 धारा 41(1-4)/379,411,34 भा द वी के तहत कार्यवाही की जा रही हैइसके अलावा थाना पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 121/21 धारा 379 भा द वी

154/21धारा 457,380

129/21 धारा 379 भा द वी,

164/21 धारा 379 भा द वी में चोरी गए मोटरसाइकिलों को भी पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है । समस्त कार्यवाही में निरीक्षक संतलाल आयाम, ए एस आई के के साहू, ए एस आई एन पी साहू, ए एस आई राजेश यादव,प्रधान आरक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक कमलेश वर्मा , तुलसी रात्रे, रमन पाटले, आशिशन टोप्पो,सतीश मिंज,संतोष बेदी,लवकुमार ,मुकेश सारथी,प्रवीण केरकेट्टा,सुरेन्द्र यादव, श्यामसुंदर सिंदार का विशेष योगदान रहा ।

"
"