कांसाबेल:-- जशपुर जिले में कांसाबेल समेत अन्य क्षेत्रों में हाथियों का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
जिले में कई क्षेत्रों में दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं जिससे आफत बनी हुई है।
बीती रात जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम कटंगखार में दो दंतैल हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है।
रात करीबन 12 बजे तेतारी बाई पति मनसाय राम उम्र 62 वर्ष निवासी कटंगखार के आशियाने को हाथीयों ने पूरी तरह से उजाड़ कर इस वृद्धा को बेघर कर दिया।
वही घर मे रखे अनाज को हाथियों ने खा लिया।
हाथियों के चिंगाड़ने की आवाज को सुनकर आसपास के लोंगो ने इस वृद्धा को किसी तरह घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया ग्रामीण हाथियों के दहसत में जैसे तैसे रात गुजार रहे हैं।
ग्राम पंचायत कटंगखार के उप सरपंच जगदीश सिदार ने बताया कि वर्तमान में दंतैल हाथी पास के जंगल मे ही अपना आशियाना बनाया है ।
वन मंडल अधिकारी अनिता साहू ने बताया कि क्षेत्र में दो दंतैल हाथी बीते दो दिन से विचरण कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लोंगो को जंगल जाने एवं सावधानी बरतने के लिए हमेशा उन्हें हिदायद दी जा रही है। हाथी द्वारा जो क्षति हुई है उसके मुआवजे के लिए प्रकरण बनाया जा रहा है।


