बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कन्हर नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है. बीते 3 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिससे हाहाकार मचा है. कई गांव नदी की चपेट में आ गये हैं. नदी का पानी खेतों में भी घुसने लगा है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इससे न सिर्फ दहशत का माहौल है बल्कि स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान का डर भी सताने लगा है नदी के पास में रहने वाले कई लोग बाढ़ के डर से रातभर सोने भी नहीं सके।
बता दें कि उपरी पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते कन्हर नदी उफान पर है जिसके चलते बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बह रही कन्हर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है झारखंड के भी इलाके प्रभावित हो रहे हैं।
कई वार्डों में घुस सकता है पानी
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है अगर मूसलाधार बारिश होती रही तो रामानुजगंज के वार्ड 9,12,13,14 और 15 में पानी घुस सकता है लेकिन अब तक स्थानीय प्रशासन कि कोई तैयारी नहीं दिख रही है।
कन्हर नदी में सैकड़ों कि संख्या में बड़े पत्थर मौजूद हैं हंथिया उंटवा कछुआ लेकिन कन्हर के रौद्र रूप से सभी पत्थर डुब गए हैं एक भी पत्थर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
कन्हर के तट पर बसे दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं. जिससे गांव के लोग अपना घर छोड़कर या तो छतों पर रहने पर मजबूर हैं या किसी तरह अपने गांव से निकलकर सुरक्षित जगह पर जान बाढ़ के बाद अभी तक प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचा
बलरामपुर अर्जुन प्रसाद गुप्ता


