जशपुरनगर 28 जुलाई 2021

कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन जशपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार राम ने 26 जुलाई 2021 को 13 किराना स्टोर का निरीक्षण किया। और खाद्य सामग्री की गुणवत्ताएक्सपायरी डेट की जानकारी ली। और दुकानदारों को गुणवत्ता के साथ सामग्रियों का विक्रय करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एक्सपायरी डेट पाये गये सामग्रीबिस्कुट को नष्ट कराया गया।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जिले के 13 किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया जिसमें 10 किराना स्टोर के खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन नहीं पाया गया है। इनमें कांसाबेल विकास खण्ड के राजा जनरल स्टोर पोंगरो एवं अंचल सागर किराना स्टोर सराहा पानी में एक्सपायरी डेट के बिस्कुट पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

          इसी प्रकार छत्तीसगढ़ जनरल स्टोर पोंगरोपीहू जनरल स्टोर सरहापानीआलेननबी किराना पोंगरो,प्रदीप नायक किराना पोंगरोदीपांशु किराना पोंगरो,पवन जनरल स्टोर मेन रोड़ कांसाबेलअग्रवाल किराना स्टोर मेन रोड़ कांसाबेलभवती किराना स्टोर मेन रोड़ कांसाबेल का निरीक्ष किया गया। इन जनरल स्टोर में खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन नहीं पाया गया है। साथ ही उनके द्वारा महामाया जनरल स्टोर चर्च रोड़ कांसाबेल और डींकी जनरल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। इन दोनो दुकानों में खाद्य अनुज्ञप्ति पाया गया है।