रायगढ़। खरसिया वन परिक्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के चंदन डोंगरी बस्ती में सुबह एक महिला अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना वन अमला को दी और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि चंदन डोंगरी बस्ती में रहने वाली पीड़िता लक्ष्मीन कंवर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। तभी जंगल से निकल कर एक भालू आ गया जिसे देख वो भागने का प्रयास की, लेकिन भालू ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मामले की जानकारी वन अमला को दी गई।
जिससे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की गई। इस संबंध में खरसिया वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तत्काल आर्थिक सहायता राशि दी गई है।