रिपोर्टर दीपेश रोहिला
हरियाणा पंचायती धर्मशाला में भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में हर्ष वयाप्त रहा। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पार्टी के 42वें स्थापना दिवस की बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का जो सफर तय किया है उन सभी महानुभावी नेताओं को नमन करता हूं। इस समय हम सभी देशवासी आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा का बहुत ही बड़ा अवसर है। आज वैश्विक स्तर पर देश उभर रहा है और तेज गति से वैश्विक परिस्थितियां बदल रही है। जिससे भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की सरकार डबल इंजन की सरकार वापस आई है। और तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची वैश्विक दृष्टिकोण से देखा जाए तो देश की आज सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार किसी भी पार्टी की आये, लेकिन देश का कुछ नहीं हो पाएगा। निराशा ही निराशा झलक रही थी आज देश का जनप्रतिनिधि गर्व से यह कह रहा है कि देश बदल रहा है तेजी से आगे बढ़ रहा है,आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के अपने हितों के लिए अडिग रहता है।
उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया परिवारवादी दल लोकतंत्र के बड़े दुश्मन हैं। परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी अकेले बोलती है और देश भी परिवारवादी पार्टियों को समझ रहा है। बीजेपी का महासंघर्ष चलता रहेगा परिवारवादी पार्टियों ने युवाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया उनके साथ विश्वासघात किया है।
इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब भी देश प्रधानमंत्री का चयन किया है सदैव एक ऐसे व्यक्ति को चयनित किया है जो देश को ही अपना परिवर मानता हो ना कि परिवार को देश आज अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यो की भी सराहना की जाती है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। भारत आज पूरे विश्व में तेजी से अग्रसर हो रहा है और विश्व गुरु बनने की राह पर है।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयपाल राजपूत, सुनील गर्ग, सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता, दामोदर शर्मा, विकाश शर्मा, रूपसिंह राठिया, आर्यन पटेल, धीरज शर्मा, विजय विश्वास, सुरेश साहू, मिथलेश लकड़ा, खेमानिधि यादव, महिला महामंत्री रेणु विश्वास,भारती शर्मा, शिला गुप्ता, उर्मिला पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।