आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ कपड़ा को पुलिस ने किया जप्त
पत्थलगांव अंबिकापुर रोड स्थित मां दुर्गा ड्रेसेस के व्यवसायी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान के बाहर खड़ी पिकअप वाहन से रेडीमेट कपड़ा कीमती 15 हजार रू. को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर उक्त चोरी के आरोपी जगत राम को अभिरक्षा में लेकर थाना पत्थलगांव लाया गया। आरोपी द्वारा उक्त चोरी का अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं कब्जे से चोरी किया हुआ 07 नग जींस, 08 नग सूट, लेगिस कुल कीमती 15 हजार रू. को जप्त किया गया। आरोपी जगत राम उम्र 42 साल निवासी चिड़रापारा पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में पत्थलगांव थाना प्रभारी एन.एल.राठिया, एन.पी. साहू, चंद्रषेखर सिंह, सुरेन्द्र निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

