पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर मीडिया पत्रकार मंच ने दी दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 17 मार्च 2022

पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर मीडिया पत्रकार मंच ने दी दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी


10 सालों से पत्रकार के हित में सदैव तत्पर और उनके साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध सदैव आवाज उठाने वाले मीडिया पत्रकार मंच ने दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मीडिया पत्रकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नितिन लॉरेंस ने दिनेश सोनी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नितिन लॉरेन्स ने कहा कि लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े दिनेश सोनी ने हमेशा पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता की है। चाहे बात हो पत्रकारों के हित कीए उनसे जुड़ी समस्याओं को उजागर करने की या फिर आम जनमानस आदिवासियों की आवाज मुखर करने की हर क्षेत्र में दिनेश सोनी ने अपनी आवाज बुलंद की है। उनकी कर्मठता और पत्रकारिता के प्रति सच्ची लगन और ईमानदारी को देखते हुए मीडिया पत्रकार मंच ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर आसीन किया है।

पूजा षर्मा

मो.नं. 7974985337

"
"