सूरजपुर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत खैरा में काफी दिनों से प्राथमिक शाला स्कूल निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
ग्राम पंचाय
त खैरा के सरपंच रामनरेश सिंह की कार्यकाल में पिछले दिन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया गया था । जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ है
प्राथमिक शाला खैरा के प्राथमिक शाला अधूरा पड़े होने के कारण नौनिहाल बच्चों को काफी दिनों से अध्ययन कार्य करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस ओर आज दिवस तक शासन प्रशासन की कोई नजर ही नहीं जाती।
माध्यमिक शाला भवन खैरा मैं छठवीं से आठवीं तक बच्चों को अध्ययन कार्य के साथ ही उसी स्कूल में प्राथमिक शाला केछोटे-छोटे बच्चों को भी बैठा कर अध्ययन कार्य कराने के लिए शिक्षक मजबूर हैं।
प्राथमिक शाला निर्माण अधूरे होने से बच्चों के अध्ययन कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे शासन को तत्काल संज्ञान में रखते वेबच्चों के शिक्षण कार्य में मदद करनी चाहिए।
रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा

